सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दोस्त ( मित्र )

      एक दोस्त होने से जिंदगी कितनी खूबसूरत होती है,        हर किसी को एक दोस्त की जरूरत होती है।                 कितना पवित्र है दोस्त का रिश्ता,                 दोस्त होता है जैसे कोई फरिश्ता।        गंदा करना नही इस रिश्ते को,        धोखा देना नही दोस्त नाम के फरिश्ते को।               दोस्ती होती है जैसे पूजा,               इसके जैसा नही है नाता दूजा।       साथ देना और याद रखना दोस्त को हर हाल में,       चाहे मिलो भले ही उससे कई साल में।              कभी मत सोचना दोस्त लड़की है या लड़का,              इससे क्या है फर्क पड़ता।      रूठ जाए अगर दोस्त तो उसको मना लेना,      इतने प्यारे रिश्ते को ऐसे ही न भुला देना।       ...

हिंदी शायरी

"उसका अहसास हर पल को खास कर देता है, वो एक जिंदगी के बीराने में भी बहार भर देता है "                     "  पत्थर न समझना इनको                     ये दीवारें भी बात करती हैं ,                      वफादार तो इतनी हैं कि                       कुछ भी बोल दो इनसे                ये राज को हमेशा राज रखती हैं "                         " न कोई स्वार्थ था, न कोई शर्त थी,              उसके दिल में एक प्यार भरी गर्त थी।      हम तो चले थे कि उस झील की गहराई नाप आएं,      लेकिन एक बार डूबे तो आज तक न निकल पाए।"                            "   ग...

अपना जहां

          आओ बनाएं एक जहां इतना प्यारा,         प्यार ही प्यार हो जहां ढेर सारा।        सपनों सी सुंदर हो सबकी दुनियां,        बसती हों जिसमे सिर्फ खुशियां ही खुशियां।       ना हो कोई बंधन झूठी कसमों का,      ना हो कोई बोझ झूठी रस्मों का।      ना रहे किसी को किसी से कोई शिकवा गिला      बढ़ता रहे प्यार और चाहत का काफिला।      ना हो दिलों में झूठ का मैल,      ना खेले कोई प्यार का खेल।      बसता हो दिलों में सच,      फैलती रहे सच्चाई की बेल।     जो जिससे मिले प्यार से मिले,     ये जहां प्यार से प्यारा लगे।     समझे सभी सबको सपना,     पूरा हो जाए अपना सपना।     हो यह जहां इतना खूबसूरत,    सबको रहे सबकी जरूरत।    सब चाहें हमारे जहां में रहना,    इतने प्यारे जहां का क्या है कहना।    क्षमा, दया, प्यार, त...

चाह ( इच्छा)

                          चमकती है हमारी किस्मत सितारों जैसे,                   फिर भी हैं हम भिखारी जैसे।                  खुशियां है जीवन में बहारों की,                 फिर भी दिल में उदासी है वीरानों सी।                      नहीं मांगते कुछ भी,                 बस थोड़ा सा प्यार चाहिए।                दिल को सुकून आए जिसमे ,                  बस इतना करार चाहिए।                    नहीं चाह दौलत की,                  प्यार के मोती हजार चाहिए।                  प्यार ही प्यार हो जहां,...

रेशमा

रोज की तरह आज भी घर के सारे काम जल्दी- जल्दी समाप्त करके मै ऑफिस के लिए निकली। बेटा अपने स्कूल जा चुका था। मेरे पति भी पहले ही अपने ऑफिस के लिए निकल चुके थे। आज मेरा ड्राइवर भी छुट्टी पर था, इसलिए गाड़ी खुद ही ले कर जाना पड़ा। आज भी रास्ते में रोज की ही तरह से ट्रैफिक बहुत ज्यादा था। सुबह सुबह सब अपनी अपनी जल्दी में होते हैं, किसी को ऑफिस, किसी को स्कूल - कॉलेज, मै भी ऑफिस जाने की जल्दी मे थी इंतजार कर रही थी कि जल्दी से रास्ता खाली हो और मैं समय से अपने ऑफिस पहुंच पाऊं। तभी अचानक मेरी नजर रोड के दूसरी तरफ चली गई जहां मैंने 24- 25 साल की एक युवती को बैठे देखा। वह युवती चेहरे से बहुत दुखी और परेशान सी लग रही थी। उसके साथ एक छोटी बच्ची भी थी, जिसकी उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष रही होगी। वह युवती उस बच्ची को केले खिला रही थी। देखने से वह किसी अच्छे घर की लग रही थी। उसने आसमानी रंग की साड़ी पहन रखी थी। उस युवती का उस तरह से वहां पर बैठना मुझे कुछ तो अजीब सा लग रहा था। मैं उसको देखे जा रही थी, तभी जाने का संकेत मिला और मैं अपने रास्ते चली गई। पता नहीं क्यों लेकिन मुझे बार-बार यही लग रहा था कि जैसे...

सपना

 आज हमने एक पवित्र आत्मा को देखा,                                 उससे मिलकर लगा, उसके रूप में परमात्मा             ‌                                को देखा। ना बंगला, ना बड़ी गाड़ी, ना ढेर सारा पैसा,                                         पर था वो बिल्कुल फरिश्ते जैसा। ना थी फिक्र जिसे समाज और अपनी खुशियों की,                     उसे थी फिक्र सिर्फ उस औरत की खुशियों                                                         की। हालात और समाज ने, ला खड़ा किया था जिसे सड़क    ...

छुपा हुआ दर्द

 यह शहर यहां के लोग और यह होटल जहां अकेले बैठ कर पूजा कॉफी पी रही थी सब उसके लिए अनजान थे। यहां पर वह किसी को नहीं जानती थी, क्योंकि पहली बार उसका इस शहर में आना हुआ था। लेकिन इन अनजान लोगों के बीच में एक जानी पहचानी आवाज पूजा को बार बार सुनाई देती, पूजा हर बार पलट कर इधर उधर देखती लेकिन उसकी कुछ समझ में नहीं आता कि आवाज किसकी थी। अपनी कॉफी ख़तम करने के बाद पूजा थोड़ी देर उसी जगह चुपचाप बैठ कर कुछ सोचती रही फिर वहां से उठ कर होटल के मैनेजर से कुछ बात की। मैनेजर से बात करने के बाद जैसे ही पूजा बाहर जाने के लिए पीछे मुड़ी , उसे फिर से वही आवाज सुनाई उसने देखा सामने प्रीती बैठी थी। पूजा कुछ बोलती उसके पहले ही प्रीती ने कहा पूजा... कैसी हो और यहां कैसे? पूजा और प्रीती एक साथ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती थी, दोनों एक दूसरे को जानती थी लेकिन दोनों में कोई ज्यादा अच्छी दोस्ती नहीं थी। इसलिए हॉस्टल छोड़ने के बाद दोनों कई सालों के बाद मिल रही थी।                                          ...

हमने देखा

 पल भर में हमने किस्मत को बदलते देखा।    कल तक खुशियों से आबाद                                        थी जिसकी दुनिया, आज उसकी दुनियां को हमने उजड़ते देखा।        पल भर में हमने किस्मत को                                       बदलते देखा।।            कल तक जो सुहागन थी,                                                                       उसकी मांग का सिंदूर                                  हमने बिखरते देखा।   पल भर में हमने किस्मत को बदलते देखा।। ...

वक्त

कहते हैं कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता बदलता रहता है, कभी अच्छा तो कभी बुरा वक्त सबका आता है। ऐसे ही हुआ था मि. सिंह के साथ जो बुरे वक्त की मार झेल रहे थे। मि. सिंह का दर्द किसी से छुपा हुआ नहीं था। मि. सिंह जो कभी एक बड़ी जायदाद और बड़ी हवेली के मालिक हुआ करते थे, आज अपनी 75 वर्षीय बूढ़ी मां के साथ किराए के घर में रहने को मजबूर थे। ये उनका बुरा वक्त ही तो था कि जो खुद कभी दूसरों का न्याय किया करते थे आज वो खुद न्याय के लिए दर बदर भटक रहे थे। आज सुबह ही मि. सिंह के पड़ोसी और मित्र शर्मा जी ने उनसे कहा था कि अपनी नई जिलाधिकारी जी बहुत दयालु और न्यायप्रिय है एक बार उनके पास जाकर मिल लो वो आपकी मदद जरूर करेंगी। शर्मा जी की बात मानकर न्याय की आस लगाए मि. सिंह जिलाधिकारी जी से मिलने के लिए घर से निकले.... आज भी वो दिन कोई नहीं भूला होगा जब मि. सिंह के घर बेटे का जन्म हुआ था। उनकी हवेली में खुशियां ही खुशियां थी, इस अवसर पर उन्होंने बहुत बड़ी दावत दी थी, गरीबों को बहुत सा दान भी दिया था, और अपनी खुशी और प्यार जाहिर करने के लिए उपहार स्वरूप अपनी आधी जायदाद अपने बेटे के नाम पर कर दी। मि. सिं...

नारी शक्ति

सफर (किराये के घर से बृद्धाश्रम तक)

                                                                                      बृद्धाश्रम  का वो कमरा जिसमें 8-10 बेड पड़े हुए थे, हर बेड के पास कुछ समान भी रखा हुआ था और कुछ बुजुर्ग महिलाएं आपस में बात करते हुए एक दूसरे का  दुख सुख बांटने की कोशिश कर रही थी। बृद्धाश्रम जहां पर सब एक ही जैसे तो थे सब को उनके अपनों ने ही धोखा दिया था। उसी कमरे के एक कोने में बेड पर अकेली बैठी वो अपने अतीत की यादों में खोई हुई थी। कमरे की खिड़की से बाहर झांकती उसकी आंखें, जो उम्र के असर से नहीं बल्कि हालातों की मार और जीवन के सफ़र की थकावट की वजह से समय से पहले बूढ़ी हो गई थी, अपने अतीत को याद करके उसकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। तभी राधिका जी ने पीछे से आकर कहा घर की याद आ रही है सीमा? अपने आंसू पोंछते हुए सीमा ने कहा नहीं.... नही तो.... राधिका जी सीमा से उम्र में बड़ी थी लेकि...

रुद्राष्टक का हिंदी में अर्थ

         🙏🙏🙏   नमामीशमीशान निर्वाणरुपं ।                                           विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं।।                                             निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं।                                          चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।।                                                                                                          ...

दहेज प्रथा

  मां के आंचल की कली, ममता की छांव में पली। सपनो के आंगन में, पापा की उंगली पकड़ कर चली। भाई के संग खेली , बहन की सच्ची सहेली। आंखों में सपने दिल में अरमान लिए, जाने कितनी जल्दी बड़ी हुई। माता पिता की जान थी जो घर आंगन की शान थी वो, डोली में बैठ आज विदा हो चली। बनी वो रौनक किसी और के घर आंगन में, किया समर्पण तन और मन से। कुछ दिन ससुराल में बड़े प्यार से रही जो, बाद में  मार और ताने सही वो। नहीं मिला चैन इतने से भी उन दरिंदों को, आखिर एक दिन दहेज की आग में जली वो। रोता छोड़ चली परिवार और सहेली , बन गई उसकी जिंदगी एक पहेली। खोया एक मां बाप ने अपने जिगर का टुकड़ा, लेट कर अर्थी पर दुनिया से चली वो। क्यों नहीं मिटती ये दहेज प्रथा, जो है हर लड़की की व्यथा। यही है समाज का सच , ना समझना इसको कथा।।