सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

औरत तेरी यही कहानी

  औरत तेरी यही कहानी , अपने घर में रानी, ससुराल में नौकरानी। मां कहती थी बिटिया रानी , सासू मां कहती है महारानी । जानवर में और तुझमें कुछ तो है फर्क , वो रहता है फिर भी सुकून से, तेरी जिंदगी तो है नर्क । पूजा करो पति कि वो है परमेश्वर, क्या इस दुनियां में कहीं नहीं है ईश्वर , भेज दिया जिन्होंने तुझे इस दुनियां में लक्ष्मी बनाकर, क्या वो अब नहीं देखते , तेरे पति तुझे रोज जानवरों की तरह पीटते । वो भी कहते हैं जाकर मर जा कलंकिनी , जिनकी है तू जीवन संगिनी । सासू मां कहती हैं कि तू है मनहूस , क्योंकि उन्हें नहीं मिली है दहेज रूपी घूस । किस्मत लिखवाते समय क्या तू रही थी सो , यही है अब तेरी किस्मत जिंदगी भर रो । बनने जा रही है तू मां , खुशियां नहीं अपनी खैर मना , बेटा हुआ तो तू है बहूूरानी , नहीं तो बेटी के साथ देनी होगी तुझे , अपनी जान की भी कुर्बानी । औरत तेरी यही कहानी ।।

सुन्दरकाण्ड मंगलाचरण संस्कृत और हिन्दी में

                                            🙏🙏🙏    शान्तं शाश्वतमप्रमेयमनघं निर्वाण शान्तिप्रदं                       ब्रह्माशम्भुफनीन्द्रसेव्यमनिशं वेदान्तवेद्मं बिभुम् ।     रामाख्यं जगदीश्वरं सुरगुरुं मायामनुष्यं हरिं     बन्देऽहं करुणाकरं रघुवरं भूपालचूडामणिम् ॥१॥         नान्या स्पृहा  रघुपते हृदयेऽस्मदीये    सत्यं वदामि च भवानखिलान्तरात्मा ।    भक्ति प्रयच्छ  रघुपुन्ड्ग्व  निर्भरां में     कामादिदोषरहितं कुरु मानसून च ॥२॥    अतुलितबलधामं  हेमशैलाभदेहं         दनुजवनकृशानुं  ज्ञानिनामग्रगयम् ।    सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं     रघुपतिप्रियभक्तं  वातजातं नमामि॥३॥ 🙏शांत, सनातन, अप्रमेय (प्रमाणों से परे), निष्पाप, मोक्षरूप, परमशांति देने व...

माता जी के मंत्र

         🙏 सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके                               शरण्ये त्रयंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते🙏  सभी प्रकार के मंगल को करने वाली शिव स्वरूपा देवी तुम है शरण ग्रहण करने योग्य हो, तीन नेत्रों वाली(भूत,भविष्य,और वर्तमान को देखने वाली) माता गौरी भगवान के सभी स्वरूपों के साथ आप जुड़ी हो हे माता जी आपको नमस्कार है🙏🙏🙏          🙏 या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता                                 नमसतस्यै नमसतस्यै नमसतस्यै नमो नमः🙏   जो देवी सभी मनुष्यों में शक्ति रूप में स्थित है उनको नमस्कार है उनको नमस्कार है उनको बारंबार नमस्कार है🙏🙏 🙏                      🙏 ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी                        द...